World Cup 2023 से बाहर हुआ इंग्लैंड, आस्ट्रेलिया ने 33 से हरा मजबूत किया सेमीफाइनल का दावा

By: Shilpa Sun, 05 Nov 2023 1:53:16

World Cup 2023 से बाहर हुआ इंग्लैंड, आस्ट्रेलिया ने 33 से हरा मजबूत किया सेमीफाइनल का दावा

अहमदाबाद। विश्व कप 2023 का 36वां मुक़ाबला गत चैम्पियन इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में उसे ऑस्ट्रेलिया से 33 रनों की हार मिली। इस हार के साथ ही इंग्लैंड का विश्व कप 2023 में सफर समाप्त हो गया। वह बांग्लादेश के बाद विश्व कप प्रतियोगिता से बाहर होने वाली दूसरी टीम बन गई। वहीं, दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया ने अंतिम चार में जगह बनाने के लिए अपना दावा मजबूत किया है।

ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 286 रन बनाए थे। ऑस्ट्रेलिया के लिए मार्नस लाबुशेन 71 रन और कैमरून ग्रीन 47 रन बनाए। स्टीव स्मिथ ने 44 रन की पारी खेली। अंत में एडम जैम्पा ने 29 रन बनाए। इंग्लैडं के लिए क्रिस वोक्स ने चार विकेट लिए। मार्क वुड और आदिल राशिद को दो-दो विकेट मिले। डेविड विली और लियम लिविंगस्टोन को एक-एक विकेट मिला।


287 रन का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम 48.1 ओवर में 253 रन ही बना पाई और मुकाबला हार गई। इंग्लैंड के लिए बेन स्टोक्स ने सबसे ज्यादा 64 रन बनाए। डेविड मलान ने 50 और मोईन अली ने 42 रन का योगदान दिया। अंत में क्रिस वोक्स ने 32 और आदिल राशिद ने 20 रन बनाकर टीम को जीत दिलाने की कोशिश की, लेकिन दोनों के प्रयास काफी नहीं थे। ऑस्ट्रेलिया के लिए एडम जैम्पा ने तीन विकेट लिए। मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, पैट कमिंस ने दो-दो विकेट लिए। मार्कस स्टोइनिस को एक विकेट मिला।


हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए क्रिकेट और खेल से जुड़ी News in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com